19 November 2026

लेक सिटीवेलफेयर क्लब ने 50 विद्यार्थियों को बांटी ड्रेस,प्रधानाचार्य मनोज पांडे बोले- आने वाले समय में लेक सिटी क्लब उत्तराखंड का होगा सर्वश्रेष्ठ क्लब ,शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू का रहा कार्यक्रम में विशेष सहयोग

312376
Advertisement

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने आज गुरुवार को सीआरएसटी इंटर कॉलेज में 50 छात्रों को ड्रेस वितरण किया गया। ड्रेस वितरण कार्यक्रम में शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कहा लेक सिटी क्लब पिछले 15 सालों से नगर में सामाजिक धार्मिक रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भागीदारी करता रहा है। उन्होंने कहा क्लब ने सामाजिक सेवा का जो बीड़ा उठाया है उसमें शेरवुड कॉलेज क्लब को हर संभव मदद करेगा। सीआरएसटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज पांडे ने क्लब के कार्यक्रमों की प्रसन्नता करते हुए कहा कि क्लब ने नगर में अपनी विशेष पहचान बनाई है। क्लब जरूरतमंदों के लिए हमेशा आगे आया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लेक सिटी क्लब उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ क्लब होगा। क्लब की सचिव डॉ प्रगति जैन ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव प्रगति जैन, कार्यक्रम संयोजक प्रेमा अधिकारी, सहसंयोजक दीपिका बिनवाल, हेमा भट्ट, गीता शाह, रानी शाह, मंजू बिष्ट, विनीता पांडे, आभा शाह, दीपा पांडे, ज्योति ढौंडियाल, रमा भट्ट, रमा लोहनी, विमलेश गोस्वामी, रेखा पंत, भावना शाह, तनु सिंह, अमिता शेरवानी, सोनू शाह, निवेदिता मेहरोत्रा आदि क्लब के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया।

यह भी पढ़ें…