2 February 2026

जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज, चुनाव के लिए पड़े टेंडर वोट,अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के वर्ष 2025 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मंगलवार को टेंडर वोट डाले गए टेंडर मतदान में कुल 34 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज साह ने बताया कि मतदान करने वाले दिन यानी बुधवार (आज)
अधिवक्ताओं द्वारा जरूरी कार्य से बाहर जाने के आवेदन किए गए थे जिसके आधार पर एक दिन पहले यानी मंगलवार को टेंडर वोट डाले गए। जिला बार के विभिन्न पदों पर चुनाव के लिए बुधवार (आज) की सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान का समय निर्धारित है। सह चुनाव अधिकारी संजय सुयाल ने बताया की एसोसिएशन में कुल 274 मतदाता पंजीकृत हैं। बुधवार सुबह 10 बजे से बार कक्ष में मतदान प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। मतदान पूरा होने
के बाद मतों की गणना व बुधवार शाम को ही विजयी प्रत्त्याशियों की घोषणा की जाएगी। बता दें कि अध्यक्ष पद पर कुल चार प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं वही उपाध्यक्ष, सचिव तथा उपसचिव सहित सभी पदों पर दो-दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यानी मंगलवार को उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। दूसरी ओर बुधवार (आज) को सकुशल एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए जिला बार एसोसिएशन की चुनावी टीम ने पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज साह, सहायक चुनाव अधिकारी संजय सुयाल, हेमंत धुसिया, मोहन नाथ गोस्वामी, गौरव भट्ट तथा बार क्लर्क मयंक सनवाल आदि मौजूद रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!