28 June 2026

पूरे राष्ट्र में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने को चल रही है विशेष मुहिम :- व्यास गोपाल मणि महाराजनैनीताल में धेनुमानस गौ कथा का हुआ भव्य व दिव्य आगाज

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नैनीताल में डीएसए मैदान में धेनुमानस गौ कथा शुरु हो गयी है। इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने दीप प्रज्वलन कर गौ कथा का शुभारंभ किया। मुख्य यजमान के रूप में कृष्ण शर्मा
और उनकी पत्नी रश्मि शर्मा रहे। पहले दिन यानी मंगलवार को कथा सुनाते हुए व्यास गोपाल मणि ने कहा कि अठारह वेदों का सार, चार वेद तथा महाभारत का निचोड़ धेनुमानस गौ कथा में है। कहा कि हमारी गौ माता जो हमारी आदर्श है उनकी पूरी दुनिया में बहुत दुर्दशा हो रही है। हमारी पहचान गाय से थी लेकिन आज तक गी को माता का सम्मान नहीं मिला और उसकी हत्या हो रही है। इतना पतन इसीलिए हुआ क्योंकि हम अपने आदर्शों को भूल गए हैं और हमारी आदर्श गौ माता है। कहा कि आज पूरे राष्ट्र में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मुहिम चल रही है। आयोजक मंडल ने बताया कि कथा निरंतर 21 मार्च (शुक्रवार) तक चलेगी और उसी दिन को पूर्णाहुति भंडारा होगा। इस दौरान आचार्य राकेश, काशीराम नौटियाल, सुभाष नौटियाल, अमित खंडूरी, विशंभर दत्त, गीता साह, प्रमिला पंत, कुसुम तिवारी, गौरी पांडे तथा भावना रावत सहित काफी संख्या में गौ भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!