2 February 2026

पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने मंटू व विल्सन के निधन पर किया गहरा दुःख प्रकट

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि,नैनीताल,मल्लीताल बड़ा बाज़ार निवासी मन्टू जोशी बहुत ही विनम्र व शिष्ट व्यक्तित्व के धनी रहे! नैनीताल के शुरूआती समय में सीआरएसटी के समय से ही संगीत व कला के क्षेत्र में उन्होंने विशिष्ट स्थान बना लिया था। कुछ अन्य साथियों के साथ बहुत ही सशक्त टीम बनी थी! उन्हें बाद में एक अच्छा जॉब मिला लेकिन नैनीताल का मोह उन्हें वापस खींच लाया!
मल्लीताल बाज़ार में होने की वजह से उनसे मुलाक़ात होती ही रहती थी!उनके निधन से नैनीताल ने कला व संगीत के क्षेत्र की एक अज़ीम शख़्सियत को खो दिया है जिसकी कमी महसूस की जाएगी! हम सबने एक नेक इंसान व पुराने साथी को खो दिया है !

परमात्मा दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में सम्बल प्रदान करें!
ऊँ शांति शांति
जगदीश विल्सन तल्लीताल नैनीताल स्थित बिशप शा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रहे! डी एसबी के समय से उनसे अच्छी जान पहचान थी,मधुर संबंध बने रहे! उनके प्रधानाचार्य के कार्यकाल में विद्यालय की कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का अवसर भी मिला ! वो भी व्यवहार कुशल और संबंधों को निभाने वाली व्यक्ति थे! !परमात्मा इस कठिन समय में परिजनों को शक्ति प्रदान करें!

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!