28 June 2026

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भीम) ने सीताबनी में श्रद्धा पर्व मनाया धूमधाम से, कई लोग हुए सम्मानित

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भीम) द्वारा श्रद्धा पर्व कार्यक्रम सीतावनी में धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम में नैनीताल कार्यकारिणी के मंडल अध्यक्ष मनोज बेदी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया तथा कार्यक्रम में भारत के सभी प्रतिनिधि शामिल रहे।

श्रद्धालुओं ने मूर्ति पूजन तथा कीर्तन कीर्तन मंडली के साथ काफी देर तक पूजा अर्चना की गई, जिसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड ,झारखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश से पहुंचे भक्तों ने सांय 4 बजे भजनों की गूंज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मनोज पवार, मंडल सचिव राजेश, नगर अध्यक्ष अजय, राजेंद्र पवार बिन्नी, विमल, ब्रज, मुकेश तथा हल्द्वानी के सरपंच राजेश अपने साथियों के साथ सीता बनी पहुंचे। उन्होंने भगवान वाल्मीकि की आरती पूजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मनोज बेदी द्वारा अपने संबोधन में कहा कि आगे इसी तरह भविष्य में सीताबनी के श्रद्धा पर्व को और धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया की श्रद्धा पर्व में लगभग 300 गाड़ियां छोटी बड़ी शामिल रही, कई हजारों लोगों ने भगवान वाल्मीकि के दर्शन मूर्ति दर्शन किए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज बेदी ने उत्तराखंड के सभी धर्म समाज से अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम में सब लोगों ने अपनी भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर निभाया। जिससे हिंदू धर्म का प्रचार और नाम हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!