2 February 2026

देर रात्रि कार और ट्रक में हुई भिड़ंत से एक की मौत, तीन घायल, घायलों को किया रेफर, क्षेत्र में हुआ गमगीन माहौल

0
naini-public
pine-crest

देर रात्रि कार और ट्रक में हुई भिड़ंत से एक की मौत, तीन घायल, घायलों को किया रेफर, क्षेत्र में हुआ गमगीन माहौल
नैनीताल। गेठिया पड़ाव में देर रात्रि कार और कैंटर ट्रक के भिड़ंत से दुर्घटना में 16वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सभी स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गेठिया पडाव के समीप ट्रक केंटर संख्या यूके 04 सीबी 8457 और कार संख्या UK 04TA 7325 में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें 16 वर्षीय गर्व बगडवाल पुत्र मनोज बगड़वाल की मौत हो गई। जबकि लोकेश पतलिया पुत्र बिशन सिंह पतलिया, पंकज पतलिया पुत्र दान सिंह पतलिया और मानस रावत पुत्र किशन रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीडी पांडे चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया। सभी कुरिया गांव गेठिया के निवासी हैं। ट्रक का चालक दिवाकर जोशी पुत्र जगदीश जोशी है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!