2 February 2026

नैनीताल के बिरला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सनबीम स्कूल, लहरतारा ने मारी बाजी जबकि शेरवुड कॉलेज, नैनीताल रहा दूसरे स्थान पर,8वें कॉर्बेट पंत पियर्स वार्षिक कॉनक्लेव का हुआ समापन

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। बिरला विद्या मंदिर, नैनीताल द्वारा आयोजित 8 वें कॉर्बेट-पंत-पियर्स वार्षिक कॉनक्लेव 2025 का समापन समारोह आज रविवार को विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस साहित्यिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक आयोजन में देश भर के 18 विद्यालयों से आए लगभग 150 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने अपने समापन उद्बोधन में कॉनक्लेव की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और इस प्रकार के आयोजनों के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कॉर्बेट-पंत-पियर्स कॉनक्लेव विद्यार्थियों को साहित्य, कला और संस्कृति के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता को निखारने का अनूठा अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच है, बल्कि आपसी सहयोग, नेतृत्व और सर्वांगीण विकास को भी प्रोत्साहित करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और प्रतिभागी विद्यालयों के प्रधानचार्यों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। समग्र प्रदर्शन के आधार पर सनबीम स्कूल, लहरतारा ने प्रथम स्थान, शेरवुड कॉलेज, नैनीताल ने द्वितीय स्थान और द इंडियन स्कूल, नई दिल्ली स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ, सामान्य ज्ञान, नाटक मंचन, वाद-विवाद और आर्ट इंस्टालेशन जैसी प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित अतिथियों ने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कॉनक्लेव के क्यूरेटर प्रणब मुखर्जी ने समापन समारोह में कॉन्क्लेव उद्देश्यों पर टिप्पणी करते हुए कहा यह साहित्य और संस्कृति के प्रति युवाओं में रुचि जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने अगले वर्ष के कॉनक्लेव को और भव्य बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में बिरला स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, शिक्षकों, और सहायक कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वित्त एवं लेखा प्रबंधक संजय गुप्ता, उप-प्रधानाचार्य राकेश मोलाशी, जूनियर स्कूल हेडमास्टर श्री अजय शर्मा, आशा फाउंडेशन अध्यक्षा आशा शर्मा, दीपक पांडे, जतिन ग्रोवर, ब्रजेश पांडेय, अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!