2 February 2026

नैनीताल में पैंसनर्स एसोसिएशन की हुई बैठक, संगठन के पदाधिकारियों ने कई गंभीर मुद्दों और संगठन के कार्य के लिए किया विचार विमर्श

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। पैंसनर्स एसोसिएशन नैनीताल की बैठक जू. हा. स्कूल मल्लीताल में संपन्न हुई।

बैठक में पैंसनर्स से राशिकरण कटौती की अवधि 10वर्ष 8माह किये जाने एवं पैंसन की वृद्धि प्रत्येक पांच वर्ष करने हेतु सरकार द्वारा गठित समिति की संसतुतियां नही दिये जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। संगठन के महामंत्री बहादुर सिह बिष्ट ने जानकारी दी कि समिति की दो बैठकें हो चुकी हैं और जल्द ही समिति की अन्य बैठक संपन्न होगी, और जल्द ही समिति अपनी संसतुतियां शासन को प्रेषित कर देगी। संगठन ने समिति के समक्ष अभिलेख प्रस्तुत किये गये। संन्दर्भ में समिति ने संगठन को उक्त जानकारी दी।
संगठन ने सर्वसम्मति से निश्चित किया कि संगठन का वार्षिकोत्सव माह नंवबर में नैनीताल क्लव (राज्य अतिथि गृह ) में संपन्न होगा, समारोह में मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने के प्रयास किया जा रहा है। समारोह संपन्न करने हेतू बिभिन्न समितियों का गठन किया गया है।
सदन ने पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना की घोर निंदा करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना ब्यक्त की गई।
बिगत दिनों नैनीताल में नाबालिक कन्या के साथ हुई बलात्कार की घटना पर गहरा रोष ब्यक्त किया गया एवं आरोपित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु मांग की गई और इस सन्दर्भ में सगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है।
बैठक की अध्यक्षता उमेश जोशी एवं संचालन सचिव बहादुर बिष्ट
ने की। बैठक में ललित पांडे, त्रिलोक रौतेला, चंन्दकान्ता खोलिया, मुन्नी थापा, रेखा त्रिवेदी, विनीत बिष्ट, शेर सिंह मेर, एच एस भैसोडा, लक्ष्मण नेगी, देवेन्द्र जोशी, सुनील साह, दीपक साह, गिरीश जोशी, नरेन्द्र रावत आदि सदस्य उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!