2 February 2026

नैनीताल में अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक हुई जिसमें वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर हुई चर्चा

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल । राज्य अतिथि गृह, नैनीताल क्लब में अल्पसंख्यक मोर्चे की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता निखिल बिष्ट ने की। बैठक का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की द्वारा किया गया।
बैठक का मुख्य विषय वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक 2025 था, जिसमें मुस्लिम समाज में उठ रही भ्रांतियों को दूर करने और प्रत्येक मुस्लिम परिवार तक सटीक जानकारी पहुँचाने पर ज़ोर दिया गया। वक्फ संशोधन बिल का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में सुधार करना है। इसके प्रमुख प्रावधानों में पारदर्शी और जवाबदेह शासन, वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग को रोकना, और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना शामिल है। कुल मिलाकर वक्फ संशोधन बिल 2025 वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन, पारदर्शिता, शासन और संरक्षण के संबंध में सुधार लाने का गंभीर प्रयास है।
इसी क्रम में आज 8 मई को हल्द्वानी में एक रैली आयोजित होनी थी, जिसमें भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता साजिया इल्मी तथा सांसद अजय भट्ट की उपस्थिति प्रस्तावित थी। लेकिन एयर स्ट्राइक की स्थिति के कारण इस कार्यक्रम को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। नैनीताल क्लब में हुई बैठक इसी विषय पर केंद्रित रही। रैली के संयोजक के रूप में निखिल बिष्ट को नियुक्त किया गया है। निखिल बिष्ट ने जानकारी दी कि रैली हल्द्वानी में ही आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग डेढ़ हजार कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही नैनीताल से भी अधिक से अधिक संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। इस रैली का उद्देश्य कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर कर, मुस्लिम समाज के सामने सही तथ्यों को प्रस्तुत करना है।
इस अवसर पर गज़ला कमाल , मोहम्मद मोसिन , सलमान जाफरी, मोहम्मद आसिफ, अरविंद पडियार, भारत सिंह मेहरा, संतोष , भूपेंद्र बिष्ट , विक्रम रावत और राहुल नेगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!