2 February 2026

नैनीताल में ऐपण व रंगोली का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न,प्रशिक्षार्थियों को बांटे गए प्रमाण पत्र, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल रही

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखताल द्वारा बहुद्देशीय वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से संचालित चार माह के ऐपण/रंगोली प्रशिक्षण का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल एवं विशिष्ट अतिथि सहायक समाज कल्याण अधिकारी रोहित वर्मा व कार्यक्रम अध्यक्ष भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता द्वारा प्रशिक्षणार्थियों कों प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा वंदना प्रस्तुत की गई, तथा ऐपण प्रशिक्षणार्थियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सहायक समाज कल्याण अधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी गई तथा समूह के माध्यम से स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कुमाऊं की परंपरागत लोक चित्र कला ऐपण के माध्यम से एक विशिष्ट पहचान बनाने को कहा गया। प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ स्वरोजगार अपना रही है,महिलाओं के स्वरोजगार अपनाने हेतु सभी को उनका उत्साह वर्धन करना चाहिए, जिससे कि वे आत्म निर्भर बन सके। मुख्य अतिथि डॉ सरस्वती खेतवाल ने महिलाओं के द्वारा बनाए गए ऐपण की प्रदर्शनी देख कर कहा कि प्रशिक्षार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है, उन्हें प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे नगर पालिका स्तर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित वस्तुओं की विक्रय हेतु स्टाल लगवाने का प्रयास करेगी। उन्हें स्वरोजगार हेतु अवसर प्रदान करने का पूर्ण प्रयास करेगी। कार्यक्रम में एसडेल कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या नीतू रावत, जिला उपभोक्ता आयोग की वरिष्ठ सदस्या विजयलक्ष्मी थापा, निर्मला चन्द्रा, आशा वर्कर यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल, अनीता सिंह, तथा प्रशिक्षणार्थी कु. रेनू, अंजलि, सुनीता,कंचन,नेहा, रिया,आरती,आदि उपस्थित थे। कार्यकम के अंत में संस्था की अध्यक्ष शैलजा सक्सेना द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। संचालन प्रशिक्षिका कु. रेनू आर्य द्वारा किया गया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!