2 February 2026

नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा में 13 मई से होगी श्रीमद देवी भागवत कथा, तैयारी पूरी

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल के नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा रामलीला मैदान में 13 मई से 22 मई तक श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी व्यापक तैयारी पूरी की जा चुकी है। इस अवसर पर एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत व संचालन महासचिव पी सी पांडे ने किया। इस मौके पर क्षेत्र की तमाम महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। समिति द्वारा कई सदस्यों को जिम्मेदारी भी सोपी गई। समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत व महासचिव पी सी पांडे ने बताया 13 मई को शेर का डांडा रामलीला मैदान में मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा। 14 मई से प्रतिदिन 22 मई तक सुबह पूजा अर्चना के बाद दिन में भागवत किंकर श्री श्री नमन कृष्ण महाराज अपनी टीम के साथ भागवत कथा की अमृतमयी वर्षा करेगें। समिति के तमाम सदस्यों ने क्षेत्र की जनता से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!