2 February 2026

नैनीताल के चार सभासदों ने नगर पालिका दफ्तर के गेट पर दिया धरना,सभासदों की चेतावनी:-एक सप्ताह में करवाई नहीं हुई तो किया जाएगा बड़ा आंदोलन

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नगर पालिका परिषद की दुकानों को सम्बन्धित किरायेदारों द्वारा अन्य बाहरी व्यक्तियों को दिये जाने के विरोध में पालिका के चार सभासदों ने पालिका के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। बाद में मामले को लेकर उन्होंने पालिका के ईओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गयी कि एक सप्ताह के भीतर मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर पालिका प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा। इस दौरान सभासदों ने कहा कि पूर्व में बोर्ड बैठक में पास हुआ था कि नगर पालिका की दुकानें जिन आवंटियों को आवंटित हैं अगर उनके

द्वारा किसी अन्य को दुकान किराये में या बेची गई हैं तो उनकी किरायेदारी निरस्त की जायेगी और इस सम्बन्ध में एक शासनादेश भी आया है और जिलाधिकारी द्वारा भी इस विषय को गम्भीरता से लेते हुए नगर पालिका को उचित कार्रवाई के आदेश दिये जा चुके हैं परन्तु पालिका प्रशासन द्वारा इस विषय को गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा है। सभासदों के मुताबिक अभी तक किसी भी ऐसे किरायेदार का आवंटन निरस्त नहीं किया गया है जो कि नगरपालिका की
उदासीनता दिखाता है और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाता है। मामले को लेकर चार सभासदों द्वारा एक घंटा धरना दिया गया। कहा कि यदि एक सप्ताह में कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई तो सभासद बड़े आन्दोलन के लिए भी बाध्य हो होंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पालिका की होंगी। इस दौरान सभासद मनोज साह जगाती, अंकित चन्द्रा तथा रमेश प्रसाद व राकेश पवार धरने पर बैठे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!