छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा मौका,नैनीताल का राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दे रहा है छात्र-छात्राओं को इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का निःशुल्क प्रशिक्षण,

नैनीताल।छात्र-छात्राओं के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लेकर आया है सुनहरा मौका छह माह के निशुल्क प्रशिक्षण के बाद स्वयं का रोजगार कर सकते हैं प्रशिक्षार्थी।
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत द्वारा वित्त पोषित एवं राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल द्वारा संचालित सामुदायिक विकास योजना के अन्तर्गत नैनीताल में इलैक्ट्रीशियन ट्रेड का निःशुल्क प्रशिक्षण 01 अप्रैल 2025 से प्रारम्भ हो गया है जो 30 सितम्बर 2025 तक चलेगा (कुल 06माह) समयावधि का। इच्छुक छात्र एवं छात्रायें राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल में पहुंचकर उक्त प्रशिक्षण में प्रवेश ले सकते है। प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरान्त (06) माह का प्रमाण पत्र सम्बन्धित प्रशिक्षणार्थी को संस्था द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरान्त प्रशिक्षणार्थी कहीं रोजगार या अपना स्वरोजगार प्राप्त कर सकता है। प्रशिक्षण से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए हिमांशु पाण्डे के नंबर 8791701470 व हरीश चौधरी के नंबर 9411541685 पर सम्पर्क कर सकते हैं।








