2 February 2026

नैनीताल के सेंट जॉन्स स्कूल में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे,नन्हे मुन्ने बच्चों और माताओं के लिए हुई कई प्रतियोगिताएं,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर की प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स स्कूल में मदर्स डे की पूर्व संध्या पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे मुन्ने बच्चों ने मां सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से करी।

इसके बाद छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और कविता पाठ ने सभी माताओं की आंखों को नम कर दिया।माताओं के लिए विशेष खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया।साथ ही अनेक खेलों के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। खेलो में म्यूजिकल चेयर, ब्लाइंड फोल्ड रेस,पार्सल पास, लकी मॉम आदि अनेक खेल खेले गए। लकी ड्रा द्वारा लकी मॉम को चुना गया तथा विद्यालय द्वारा बनाया गए सेल्फी प्वॉइंट ने सभी माताओं का ध्यान अपनी ओर आकृषित किया। मदर्स डे पर केक भी काटा गया।विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट ने अपने संबोधन में माताओं के त्याग, ममता और योगदान को सराहते हुए कहा कि मां सिर्फ एक शब्द नहीं, एक संपूर्ण भाव है।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी माताओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन सभी छात्रों और माताओं के लिए विशेष भोज के साथ हुआ।माताओं ने इस आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया और इसे अविस्मरणीय अनुभव बताया। कार्यक्रम का संचालन ज्योती त्रिपाठी एवं अनीता बोरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।उक्त कार्यक्रम में उप- प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट,ज्योति त्रिपाठी,अनीता बोरा,आशा जोशी,किरन मेर,लता फर्त्याल,रुचि साह,मोनिका वर्मा,पल्लवी जोशी,शाहीन,दिया आर्या,विक्रम सिंह रावत, तुलसी मेहरा,पूनम,रेणु बिष्ट,मनोज कुमार एवम् समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!