2 February 2026

नैनीताल में रक्तदान शिविर में 86 लोगों ने किया अपना पंजीकरण, स्वर्गीय मनमोहन सिंह सामंत को दी गई श्रद्धांजलि,परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर लगाया रक्तदान शिविर, रक्तदाता को भेंट किया पौधा

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर, आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस वुमेंस कलेक्टिव, नैनीताल ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 86 रक्त दाताओं ने उत्साहपूर्वक पंजीकृत किया । इस दौरान स्वर्गीय मनमोहन सामंत को श्रद्धांजलि अर्पित की, जो संस्था शिविर के नियमित दाता थे। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल का रक्त बैंक में योगदान के लिए उन्हें सम्मान किया और सभी दाताओं को पौधे उपहार में दिए।

इस रक्तदान शिविर में जिन लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, उनमें रेशमा टंडन, सुनीता वर्मा, संगीता शाह,कविता गंगोला, , सिम्मी अरोड़ा, प्रेमलता गोसाईं, पूजा शाही, बीना शर्मा, पूजा मल्होत्रा, मंजू नेगी, ममता शाह, शिखा शाह, कविता जोशी, कविता सनवाल, कामना कम्बोज, ज्योति मेहरा, वैशाली बिष्ट, निम्मी कीर, रमा तिवारी,उमा कांडपाल,सोनी अरोड़ा, वंदना मेहरा,संध्या तिवारी, किरण टंडन, विमला काफल्टिया, रीना सामंत, श्वेता अरोड़ा, नेहा डालाकोटी, मधु बिष्ट, मंजू बिष्ट, सोमा शाह और गौरव शामिल हैं। इसके अलावा बीडी पांडे य हॉस्पिटल के पीएमएस डॉक्टर टीके टम्टा,डॉ प्रियांशु श्रीवास्तव के अलावा अस्पताल कर्मियों का का विशेष सहयोग रहा।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!