2 February 2026

महिला सुरक्षा व सांप्रदायिक सद्भाव हेतु नैनीताल में सर्वदलीय बैठक की आवश्यकतामहिला सुरक्षा पर स्कूलों से संपर्क, पोस्टरों व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोरनैनीताल में महिला मैत्री संगठन के आह्वान पर हुई बैठक

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। जिला मुख्यालय नैनीताल में महिला मैत्री संगठन के आह्वान पर शहर की विभिन्न संस्थाओं और नागरिकों की एक बैठक गोवर्धन हाल में हुई। बैठक में विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों, गुरुजनों समेत राजनीतिक दलों के सदस्यों व कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं विभिन्न महिला संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों व अन्य महिलाओं ने प्रतिभाग किया
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महिला सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए एक सर्वदलीय बैठक निकट भविष्य में की जाए। बैठक में सभी का मानना था कि नैनीताल में बीते दिनों हुई बलात्कार की घटना निंदनीय है लेकिन इस घटना पर हुई प्रतिक्रिया प्रायोजित थी क्योंकि इस महिला मुद्दे को सांप्रदायिक बना दिया गया। अधिकांश महिलाओं का मानना था
कि महिला सुरक्षा आदि विषयों पर विद्यालयों से संपर्क किया जाए और पोस्टरों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई जाए।
बैठक में जहूर आलम, डा. उमा भट्ट, माया चिलवाल, दुर्गा सिंह मेहता, कंचन चंदोला, दिनेश खेतवाल, कैलाश तिवारी, अदिति खुराना, रईस भाई, फैजान सैफी, महिका फर्त्याल, गुंजिता पंत, शिखा रावत तथा कैलाश जोशी आदि मौजूद रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!