2 February 2026

“तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है ओ मां …….”नैनीताल में मदर्स डे के मौके पर पांच संघर्षशील महिलाएं हुई सम्मानित, स्कूली बच्चों की हुई स्लोगन प्रतियोगिताएं,कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल बैंक के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल द्वारा द्वीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर क्लब द्वारा पांच संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही शहर के 15 विद्यालयों के बीच स्लोगन प्रतियोगिता भी हुई।

जिसमें साक्षी नेगी सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम, रोजम मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर द्वितीय एवं सुधांशु कुमार बिशप शा इंटर स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। इसके साथ ही आशीष सतुडी पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती बिहार, मानसी आर्य निशांत स्कूल, नितिन सेंट जेवियर, रुबीना खातून सनवाल पब्लिक स्कूल, गर्वित नेगी भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय को सांत्वना पुरस्कार दिया गया साथ ही ज्योति धामी, भागीरथी बिष्ट, इंदु अरोड़ा ,लीला पाठक, और हेमा जोशी को संघर्षील महिलाओं के रूप में सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत सचिव सरिता त्रिपाठी द्वारा तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है गीत गाकर किया गया । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने कहा की मां एक सुंदर एहसास है जिसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है मां की भरपाई कोई नहीं कर सकता। हेमंत बिष्ट ने मां के संघर्षों पर प्रकाश डाला स्वाति दिग्विजय बोरा ,रश्मि पांडे ,नीलम जोशी, आशा शर्मा, ईशा शाह, अजीत कुमार, डॉ प्रगति जैन आदि ने मां के बारे में विशेष वर्णन किया । कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक ज्योति ढौंढियाल ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
इस अवसर पर नैनीताल बैंक के मैनेजर अंकित भट्ट , उर्मिला चौहान के अलावा क्लब की
अध्यक्ष आभा साह हेमा भट्ट, रानी शाह, डॉक्टर पल्लवी, रमा तिवारी, रमा भट्ट, तनु सिंह, तुसी शाह, गीता शाह, विनिता पांडे, जीवंती भट्ट, मीनू बुधलाकोटी, कविता त्रिपाठी, सीमा सेठ, कंचन जोशी, दया कुंवर, अमिता शाह, रेखा त्रिवेदी,
नीरू शाह, जया वर्मा, मधुमिता, सरस्वती चिराला आदि महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!