2 February 2026

नैनीताल के अमेरिकन किड्स एवं सीआरएसटी प्राइमरी विंग विद्यालय में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। मातृत्व दिवस का उत्सव अमेरिकन किड्स एवं सी. आर. एस. टी. प्राइमरी विंग विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया ।
जिसमें सभी माताओं ने विद्यालय की टीम के साथ सभी खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे बच्चों की खूबसूरत कविताओं से हुई। बच्चों ने अपने खूबसूरत नृत्य से सभी माताओं का मन मोह लिया । इसके बाद विद्यालय की टीम ने भी सभी माताओं के स्वागत में एक सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।
माताओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों एवं नृत्य का आयोजन भी किया गया ।
जिसमें सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और आज के दिन को खूब इंजॉय किया।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन अमेरिकन किड्स एवं सी.आर. एस. टी. प्राइमरी बिंग की प्रधानाचार्या दीपा बिष्ट एवं उनकी टीम जया आर्या, मीनाक्षी बंगारी, तनु डालाकोटी, कुमकुम मेहरौलिया, अनम और चारवी बिष्ट द्वारा किया गया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!