2 February 2026

नैनीताल में सीबीएसई हाईस्कूल में बिड़ला के वंश मोदी ने किया टॉप

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल।सीबीएसआई 10वीं बोर्ड परीक्षा में बिड़ला विद्या मंदिर के छात्र वंश मोदी ने 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ नगर टॉप किया जबकि इसी विद्यालय के अश्विन चौधरी 99 दूसरे स्थान पर व इसी विनम्र सिंघल व सनवाल स्कूल की छात्रा अस्मिता परिहार ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ नगर में तीसरा स्थान प्राप्त किया।


बिड़ला विद्या मंदिर में 119 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। सनवाल स्कूल में अस्मिता परिहार के बाद दिव्यांश बिष्ट 96.6 प्रतिशत अंकों के विद्यालय में द्वितीय व भरत जोशी ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के छात्र चौतन्य खेड़ा ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला, विनय पाठक 97.4 दूसरे व विवेक रंजन 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया परीक्षा में138 छात्र शामिल हुए। परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। लॉगव्यू पब्लिक स्कूल के आयुष्मान पचौलिया ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टाप किया जबकि अभिज्ञान लोहनी ने 96 अंकों के साथ द्वितीय व दुर्गेश मिश्रा ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। परीक्षा में 58 विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की छात्रा माही बिष्ट ने 95.2 प्रतिशत के साथ विद्यालय में पहला, अक्षरा शुक्ला 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे जबकि प्रज्ञा चौधरी 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। परीक्षा में 80 छात्राएं शामिल हुई। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। सेंट जेवियर स्कूल में आशुतोष पाल ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त
किया। परीक्षा में 21 विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!