2 February 2026

श्री राम सेवक सभा में आयोजित अंतिम दिन श्रीमद् देवी भागवत का भंडारे के बाद परायण हुआ

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के पारायण व्यास देवेश शास्त्री ने बताया कि आज का दिन का संबंध प्रसेनजित के संकट से है। जब वसुदेव जी ने देवी भागवत पुराण का पारायण किया, तो श्रीकृष्ण प्रसेनजित को ढूंढने गए थे, और संकट से मुक्त होकर सकुशल घर लौट आए थे। इस पुराण के श्रवण से दरिद्र धनी, रोगी नीरोग और पुत्रहीन स्त्री पुत्रवती हो जाती है.


व्यास जी ने सूत जी ने एक कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि वसुदेव जी द्वारा देवी भागवत पुराण का पारायण करने के फलस्वरुप श्रीकृष्ण प्रसेनजित को ढूंढने गए थे ।
व्यास जी ने कहा कि
इस पुराण के श्रवण से दरिद्र धनी, रोगी नीरोग और पुत्रहीन स्त्री पुत्रवती हो जाती है।
श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के पारायण की कथा वसुदेव जी के द्वारा किए गए पारायण से जुड़ी है, जिसके फलस्वरुप श्रीकृष्ण संकट से मुक्त होकर सकुशल घर लौट आए थे, और इस पुराण के श्रवण से कई प्रकार के लाभ मिलते है । प्रातः पूजा के बाद लोक कल्याण एवं जनहित तथा शांति एवं समृद्धि की कामना के साथ श्री राम सेवक सभा द्वारा यज्ञ किया गया तत्पश्चात पूजन के बाद सत्यनारायण की कथा फिर महा भंडारा किया गया जिसमें हजारों लोगों ने भोजन का प्रसाद पाया पूरी हलवा के साथ आलू ,चने तथा कद्दू की सब्जी परोसे गई । सभा के अध्यक्ष मनोज साह तथा महासचिव जगदीश बावड़ी ने आयोजन हेतु व्यास जी तथा सभी श्रद्धालुओं , धर्म परायण लोगों को आभार किया है ।।इस अवसर पर मनोज साह ,जगदीश बावड़ी पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ,अशोक साह , बिमल चौधरी , मुकेश जोशी ,राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह,हीरा सिंह ,कैलाश बोरा , मिथिलेश पांडे ,आनंद बिष्ट ,हरीश पंत ,राजेंद्र बिष्ट ,बिमल साह ,ब बिमल चौधरी ,भुवन बिष्ट , मुन्नी भट्ट , जय पालीवाल ,सुमन साह , मोहित लाल साह सहित ,भावना , पुष्पा बावड़ी ,केदार सिंह राठौर ,खुशहाल कार्की , आनंद बिष्ट हरीश राणा धर्मेंद्र शर्मा दर्शन , एडवोकेट मनोज साह गोविंद सिंह ,,प्रॉफ ललित तिवारी , सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति श्रद्धालु उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!