2 February 2026

नैनीताल में 18 मई को होगा कैटवॉक, धुन पहचानो और चेयर रेस के अलावा अन्य गेम,संस्थापक सदस्यों को किया जाएगा सम्मानित

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। 18 मई को क्लब के 15वें वार्षिक उत्सव में मचेगी धूम, सदस्यों के बीच होगी चेयर रेस और धुन पहचानो प्रतियोगिता के साथ में होगा कैटवॉक और नृत्य। इसके अलावा कई आकर्षक गेम भी रखे गए हैं।
मालूम हो कि क्लब के पदाधिकारियों ने लेक सिटी वेलफेयर क्लब का वार्षिक उत्सव 18 मई को आयोजित करने का निर्णय लिया है।

लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष आभा साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 मई को क्लब का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा । इस कार्यक्रम की सफलता के लिए दीपा पांडे को संयोजक ज्योति ढौंढियाल एवं कंचन जोशी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम संयोजक दीपा पांडे ने बताया वार्षिक उत्सव में चेयर रेस धुन पहचानो कैटवॉक नृत्य तथा कई आकर्षक गेम रखे गए है। क्लब इस बार अपना 15 वां वार्षिक उत्सव बना रहा है। हर साल क्लब वार्षिक उत्सव में अपनी संस्थापक सदस्यों को सम्मानित करता है। इस बार भी क्लब दो महिलाओं को सम्मानित करेगा। जिन्होंने क्लब के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के लिए विधायक सरिता आर्या को आमंत्रित किया गया है । बैठक में सचिव सरिता त्रिपाठी कोऑर्डिनेटर रानी शाह , कोषाध्यक्ष रमा भट्ट कनिष्ठ उपाध्यक्ष रमा तिवारी, अमिता साह, सीमा सेठ, कविता त्रिपाठी, आदि सदस्य उपस्थित थे

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!