2 February 2026

नैनीताल नगर पालिका परिषद के सभासदों ने मल्लीताल कोतवाली प्रभारी को सौंपा पत्र

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल नगर में चल रहे सत्यापन कार्य के संबंध में नगर पालिका सभासदों ने मल्लीताल कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा।

हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में सभासदों ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा नैनीताल नगर समान्तर्गत विभिन्न वार्डो में निवासरत परिवारों का सत्यापन कार्य किया जा रहा है। इस संदर्भ में पत्र में कहा कि सत्यापन कार्य के दौरान नैनीताल नगर में स्थानीय नागरिकों के साथ मधुर एवं अनुकूल व्यवहार रखा जाय।
जनहित में सत्यापन कार्य हेतु समय सीमा में विस्तार किया जाय। बाहरी व्यक्तियों को सत्यापन के दौरान किसी भी प्रकार की ढील न दी जाय तथा सख्ती से सत्यापन कार्य किया जाय। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु दस्तावेजों की सम्यक जांच की जाय तथा संबंधित व्यक्ति/परिवार का वार्डवार सभासदों से भी सत्यापन करवाया जाय। वर्तमान में संज्ञान में आया है कि सड़क एवं चौराहों पर खड़े होकर होटल एवं टूरिस्ट गाइडों द्वारा व्यवसाय किया जाता है जिनका सत्यापन पुलिस विभाग द्वारा कर दिया गया है। जिसमें गम्भीरता पूर्वक कार्य किया जाना आवश्यक प्रतीत होता है।
सभासदों ने प्रभारी निरीक्षक से जनहित, सुरक्षा, शांति व्यवस्था तथा कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु उपरोक्त बिन्दुओं पर गम्भीरतापूर्वक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। ज्ञापन देने वालों में सभासद
मनोज साह जगाती,
ललिता दफौटी ,
पूरन सिंह बिष्ट,
अंकित चन्द्रा,
स्मेश प्रसाद,
सपना बिष्ट, भगवत रावत, सुरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!