2 February 2026

नैनीताल में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में मीनाक्षी कीर्ति, दीपा पांडे, वंदना जोशी व विनीता पांडे रही प्रथम,कुर्सी रेस, गुब्बारा फुलाओ, गिलास रेस वह धुन पहचानो प्रतियोगिताओं में महिलाओं का रहा गजब का उत्साह

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आज मल्लीताल स्थित शारदा संघ में 15वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्लब की वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष गीता शाह द्वारा केक काटकर किया । उन्होंने कहा कि लेक सिटी क्लब अपने स्थापना वर्ष से लगातार नगर में सामाजिक सांस्कृतिक रचनात्मक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते आ रहा है वह दिन दूर नहीं जब क्लब प्रदेश के अग्रणी क्लब में शामिल होगा।

उन्होंने कहा आने वाला दशक लेक सिटी क्लब का है प्रतियोगिता का शुभारंभ कुर्सी रेस से किया गया जिसमें मीनाक्षी कीर्ति प्रथम, कविता त्रिपाठी द्वितीय, आभा साह तृतीय, नीलम गुप्ता एवं जय वर्मा चतुर्थ एवं पंचम रहे। गुब्बारा फुलाव प्रतियोगिता में दीपा पांडे प्रथम, उर्मिला चौहान द्वितीय, कंचन जोशी तृतीय, ज्योति ढौंढियाल एवं भावना साह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया गिलास रेस में वंदना जोशी प्रथम, रानी शाह द्वितीय, सीमा सेठ तृतीय एवं रमा भट्ट को विशेष पुरस्कार दिया गया। धुन पहचानो प्रतियोगिता में विनीता पांडे प्रथम रमा तिवारी द्वितीय , हेमा भट्ट तृतीय, रेखा जोशी एवं सरिता त्रिपाठी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस पूर्व क्लब की वरिष्ठ सदस्य आशा पांडे एवं रेखा पंत को क्लब द्वारा सम्मानित किया गया क्लब द्वारा आज वंदना जोशी, भावना शाह एवं मृणाल बिष्ट को सदस्यता दी गई। कार्यक्रम में नीरू शाह, अमिता शाह, मधुमिता, दीपा बिष्ट, जीवंती भट्ट आदि सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन दीपा पांडे ने किया। अध्यक्ष आभा शाह एवं सचिव सरिता त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!