2 February 2026

7 जून को नैनीताल में होंगे मेधावी छात्र- छात्राएं सम्मानित,भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) की सराहनीय पहल

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनोज पावर ने की। बैठक का संचालन संयुक्त सचिव गौरव हार्पर द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी हाईस्कूल/ इण्टर मीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाना है। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस द्वारा वाल्मीकि समाज एवं अन्य समाज के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाता रहा हैं इस वर्ष भी 7जून रविवार को किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
बैठक में मंडल अध्यक्ष मनोज वेदी द्वारा कहा गया है शिक्षा ही एक ऐसा अमूल्य मिसाइल है जिसे पढ़कर छात्र छात्रा अपने परिवार एवं देश का नाम ऊंचा करते है।
नगर अध्यक्ष अजय ने कहा कि शिक्षा पर ज्यादा से ज्यादा जोर दिया जाये।
मंडल उपाध्यक्ष राजेश ने अपनी पूर्ण सहमति जतायी।
बैठक में राजेंद्र पावर, रितुल जिला उपाध्यक्ष,मुकेश,चंद्रपाल,नगर सचिव गोविंद,मुकेश कीर्ति मंडल प्रभारी,रमेश ,रोहित भाटिया,दीपक चंदेल,रवि कुमार आदि शामिल रहे।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज पावर ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को उनकी अग्रिम शिक्षा हेतु प्रोत्साहन करना है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!