2 February 2026

एमएल साह बाल विद्या मंदिर मेंस्वर्गीय मदनलाल साह जी की पुण्य स्मृति में धूमधाम से मनाया पैट्रनस डे, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही विधायक सरिता आर्या

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर में पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय मदनलाल साह जी की पुण्य स्मृति में पैट्रनस डे बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रही।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसके बाद प्रधानाचार्या अनुपमा साह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और आभार जताया। उन्होंने इस मौके पर शिक्षा के साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों के महत्व पर भी जोर दिया। समारोह में कक्षा प्रेप से लेकर 6 तक के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने स्वागत गीत ,सरस्वती वंदना नर्सरी द्वारा पाइनएप्पल द ट्री,यू के जी द्वारा बाॅल,कक्षा 1 के द्वारा मिनीयंस कक्षा 2 के द्वारा फ्यूजन डांस कक्षा 3 के द्वारा सोशल मीडिया थीम साॅंग ,कक्षा 4 द्वारा गुजराती एवं कक्षा 5 द्वारा फाइव एलीमेंट नृत्य प्रस्तुत किया गया । छात्राओं द्वारा अंग्रेजी नाटक द सेलफिश जाइन्ट और कुंभ के प्रसंग पर नृत्य नाटिका का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। विद्यालय द्वारा छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्रवृत्तियां भी प्रदान की गई।
प्रधानाचार्या अनुपमा साह द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया गया ।कार्यक्रम का संचालन सुश्री लता पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक विनय साह चैयरमैन कुर्मांचल बैंक, विद्यालय चैयरमैन पद्मश्री अनूप साह, विंग कमांडर अच्युत डे, आलोक साह, सुनील साह, भरत लाल साह, वीके विंग, मधु विंग, मीता साह, गीता साह, मोनिता साह, आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!