2 February 2026

नैनीताल को मिली ऐतिहासिक सौगात, मेट्रोपोल परिसर अस्थायी पार्किंग के लिए हुई आवंटित,मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने बांटी मिठाई

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सहमति से नैनीताल को एक बड़ी राहत मिली है। वर्षों से लंबित पार्किंग संकट को दूर करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को उत्तराखंड सरकार को अस्थायी पार्किंग उपयोग हेतु आवंटित कर दिया है।

इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की द्वारा श्री राम सेवक सभा, बड़ा बाज़ार, मल्लीताल में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और मंडल पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्री कार्की ने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि और केंद्र सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है। अब नैनीताल में पार्किंग की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और पर्यटन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में विक्रम रावत, विक्रम राठौर, मोहित साह, निखिल बिष्ट, ज्योति ढौंडियाल, महामंत्री आशीष बजाज और हरीश राणा, विकास जोशी, प्रदीप आर्या, कु० आशा आर्या, कु० काजल आर्या, कोषाध्यक्ष मयंक पंत, भारत मेहरा, आयुष भण्डारी, कमल जोशी, प्रखर रावत,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता गंगोला, भारती, विक्रम रावत,विवेक वर्मा आदि शामिल रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!