2 February 2026

नयना देवी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन”तेरी ऊंची अटरिया कैसे आऊं मां….. “के भजन से हुआ भक्तिमय

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नयना देवी मंदिर में आयोजित दश्रीमद् देवी भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में पूज्य व्यास कपिल देव महाराज जी ने मां की महिमा का वर्णन किया । परिक्षित की कथा सुनाकर किस प्रकार राजा जन्मेजय ने व्यास जी के मुखारविंद से देवी भागवत कथा की महिमा का श्रवण पान किया। इस प्रसंग को सविस्तार सुनाया साथ ही मां भगवती के बाग बीज मंत्र (एं)की महिमा के प्रसंग में सत्यव्रत ब्राह्मण की कथा का श्रवणपान कराया। तेरी ऊंची अटरिया कैसे आऊं मां इस भजन को सुना कर पूर्ण पंडाल भक्तिमय हो गया । मुख्य यजमान में श्री मां नैना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह व दूसरे यजमान भीम सिंह कार्की सपत्नीक बैठे कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष घनश्याम लाल साह, सचिव हेमंत शाह, उपसचिव प्रदीप शाह, कोषाध्यक्ष किशन सिंह नेगी, शैलेश साह, मनोज चौधरी सहित आचार्य कर्मचारी व वरिष्ठ न्यासी उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!