2 February 2026

मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, ‘नंदा राजजात यात्रा’ नृत्य नाटिका रही मुख्य आकर्षण का केंद्र

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर में स्वतंत्रता सेनानी श्री मोहनलाल साह जी की पुण्य स्मृति में विद्यालय का वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वाइस चांसलर कुमाऊं विश्वविद्यालय दीवान सिंह रावत की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रधानाचार्या अनुपमा साह द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों – द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, नृत्य नाटिका, नंदा राजजात यात्रा, नेशनल फ्यूजन डांस, कठपुतली नृत्य,पंजाबी नृत्य हिंदी नाटक जामुन का पेड़ शेक्सपियर द्वारा लिखित अंग्रेजी नाटक द इंपोर्टेंस ऑफ बीइंग अर्नेस्ट ,बंगाली गीत, अंग्रेज़ी समूह गान शैक्षिक लघु नाटक द साइलेण्ट इको, आदि सांस्कृतिक


कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नृत्य नाटिका ‘नंदा राजजात यात्रा’ थी जिसे दर्शको ने खूब सराहा। विद्यालय द्वारा छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों पर छात्रवृत्तियां प्रदान की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के चैयरमैन पद्मश्री अनूप साह मैनेजर विनय साह, आलोक साह, एयर वाइस मार्शल सुधीर साह, गुर्प कैप्टन अच्युत डे, भारत लाल साह, सुनील साह,‌ अभय गुप्ता, हेमन्त बिष्ट, मीता साह, विनीता शौरी, सोनिया साह, गीता साह गीता पांडे, लता पांडे, अमला साह आदि
गणमान्य अतिथि उपस्थित थे कार्यक्रम की समाप्ति पर विद्यालय के मैनेजर विनय साह एवं प्रधानाचार्या अनुपमा साह द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति के लिए लिए आभार जताया गया ।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!