2 October 2026

नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर 23 जून (कल) को, तैयारीयां पूरी,

0
pine-crest


नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा 23 जून को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन बीडी पांडे अस्पताल में किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक नीलम गुप्ता ने बताया की रक्तदान शिविर 9:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल करेंगी। क्लब द्वारा बड़ी संख्या मैं छात्र छात्राओं द्वारा रक्तदान किया जाएगा। क्लब द्वारा इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम की तैयारी में क्लब की अध्यक्ष आभा शाह, सचिव सरिता त्रिपाठी , हेमा भट्ट, रानी शाह , डॉक्टर पल्लवी, रमा तिवारी, रमा भट्ट ,तनु सिंह, मीनाक्षी कीर्ति, दीपिका बिनवाल, विनीता पांडे, प्रेमा अधिकारी, दीपा पांडे ज्योति ढौंढियाल, मीनू बुधलाकोटी, अमिता शाह, मधुमिता, कविता त्रिपाठी, कविता गंगोला, उर्मिला चौहान, दया कुंवर, कंचन जोशी, लीला राज ,डा प्रगति जैन, रेखा पंत, रेखा जोशी, गीता शाह, सीमा सेठ आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!