5 February 2026

खून की जरूरत पड़े तो लेक सिटी वेलफेयर क्लब को करें याद,रक्तदान कर महा पुण्य कमाए,नैनीताल में रक्तदान शिविर में मां और बेटे तथा पिता और पुत्र ने एक साथ किया रक्तदान,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में मां और बेटे ने तथा पिता और पुत्र ने एक साथ रक्तदान कर एक मिसाल कायम की है। रक्तदाताओं ने लोगों के लिए एक संदेश दिया कि एक बूंद रक्त से किसी की जान बचाई जा सकती है इसलिए लोगों को अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए।

सोमवार को लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा बीडी पांडे अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ द्रौपदी गर्ब्यांल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। रक्तदान शिविर में पिता कमल कुमार एवं पुत्र आकाश कुमार तथा मां भारती साह और बेटा गर्वित्त साह ने रक्तदान की शुरुआत की गई।

रक्तदान देने वालों में दिव्या शाह, रक्षिता ढौंढियाल, बबीता शाह, मुन्ना जोशी, निशांत पंत, जितेंद्र भट्ट, दानिश, आयुष, ललित मेहता, जनक बिष्ट, भुवन भट्ट, सिद्धार्थ कुंवर, मीनाक्षी, करन सती, प्रमोद कुमार गंगा सिंह, जिया चौधरी, भावना बिष्ट, तुषार गंगोला, चेतना शाह, दक्ष सिंह, अतुल भगत, मनीष बिष्ट, हर्षित अधिकारी सहित 40 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा 35 लोगों ने रक्त का अपना परीक्षण कराया। पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने लेक सिटी क्लब के कार्यों की प्रसन्नता करते हुए कहा की क्लब नगर में सामाजिक कार्यों में बढ़कर भागीदारी करते आ रहा है। प्रमुख चिकित्सा द्रौपदी गर्ब्यांल ने कहा रक्तदान महादान है इससे किसी की जान को बचाया जा सकता है क्लब की अध्यक्ष आभा शाह ने कहा क्लब पिछले 15 वर्षों से नगर में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन करते आया है । क्लब सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करते रहेगा। उन्होंने कहा नगर में किसी भी व्यक्ति को रक्तदान की जरूरत है वह लेक सिटी क्लब से संपर्क कर सकता है। कार्यक्रम संयोजक नीलम गुप्ता ने सभी ब्लड डोनर्स का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रानी शाह, मीनाक्षी कीर्ति, दीपा पांडे, रमा भट्ट, दया कुंवर, विनीता पांडे, तनु सिंह, जया वर्मा, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, अमिता साह, जीवंती भट्ट, मीनू बुधला कोटी, वंदना जोशी, भावना शाह ,ज्योति ढौढियाल, रेखा पंत, रेखा जोशी, डॉ प्रगति जैन, खष्टी बिष्ट, कविता त्रिपाठी, रमा तिवारी, गीता शाह आदि सदस्य के अलावा सौरभ रावत, जुनैद, राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नीलम गुप्ता ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!