5 February 2026

नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों के सभासदों ने जल संस्थान विभाग को चेताया, आयुक्त और जिलाधिकारी को भी दिया पत्र

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र के समस्त सभासदों ने नैनीताल नगर
क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों की गंभीर स्थिति एवं नैनी झील के प्रदूषण पर शीघ्र संज्ञान लेकर कार्यवाही करने संबंधी जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
नगर पालिका परिषद नैनीताल के समस्त वार्ड सभासदों ने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में नैनीताल नगर की लगभग सभी सीवर लाइनें पूर्णतः क्षतिग्रस्त स्थिति में हैं। कई स्थानों पर सीवर लाइनों का पानी खुले में बह रहा है, पाइपलाइनों से रिसाव हो रहा है तथा कई क्षेत्रों में गंदा पानी सीधे नैनी झील में जाकर मिल रहा है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि नैनी झील, जो न केवल नैनीताल की पहचान है बल्कि नागरिकों के पीने के पानी का प्रमुख स्रोत भी है, निरंतर प्रदूषित होती जा रही है। झील में सीवर जल मिलना न केवल पर्यावरण के लिए घातक है बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यत हानिकारक है। इस संबंध में हम पूर्व में भी अनेक बार जिलाधिकारी नैनीताल, मंडलायुक्त कुमाऊँ, नगर पालिका परिषद तथा जल संस्थान को पत्रों और प्रतिवेदन के माध्यम से इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, परंतु अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। इस पत्र की प्रति जिलाधिकारी नैनीताल एवं आयुक्त कुमाऊँ मंडल को इस उद्देश्य से प्रेषित की जा रही है कि यदि आगे कोई जनहानि या महामारी होती है. तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग, की होगी। अब यह केवल अनुरोध नहीं, जनप्रतिनिधियों की ओर से कड़ा विरोध है की और यदि इस पर भी गंभीरता नहीं दिखाई गई, तो जनांदोलन की राह अपनाई जाएगी। समस्त सभासदों ने जल संस्थान के अथिशासी अभियंता  को दिए गए हस्ताक्षर युक्त पत्र में निम्नलिखित बिंदुओं पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। इसमें
1. सभी वार्डों की सीवर लाइनों का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत पुनर्निर्माण की कार्य योजना बनाकर कार्य आरंभ किया जाए। 2. झील क्षेत्र में गंदे पानी के बहाव को तुरंत रोका जाए और वहां अतिरिक्त निगरानी एवं आपात सुधार कार्य कराए जाएं। 3. इस संबंध में एक प्रगति प्रतिवेदन 15 दिनों के भीतर नगर, पालिका परिषद को प्रेषित किया जाए। 4. भविष्य में इस प्रकार की स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए दीर्घकालिक योजना तैयार की जाए।
5. नगर की स्वच्छता, नागरिकों के स्वास्थ्य एवं नैनी झील की सुरक्षा के लिए यह अत्यंत आवश्यक हो गया है कि विभागीय स्तर पर इस मुद्दे को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। ज्ञापन में


सभासद अंकित चन्द्रा,जितेन्द्र कुमार पाण्डे,पूरन सिंह बिष्ट, राकेश पवार,
ललिता दफौटी,
रमेश प्रसाद, भगवत रावत, मनोज साह जगाती, सुरेंद्र कुमार, गीता उप्रेती, मुकेश जोशी मंटू, सपना बिष्ट, काजल आर्या, गजाला कमाल, शीतल कटियार ने अपने-अपने वार्डो कि सीवर लाइन को जल्द से जल्द दुरुस्त करने और नैनी झील में समा रहे सीवर के पानी को रोका जाने का अनुरोध किया है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!