28 June 2026

नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) का भुगतान करने की मांग को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन जारी

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल।नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) का भुगतान करने की मांग को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा को ज्ञापन सौपा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2020 से पूर्व की एनपीएस राशि अल्मोड़ा अर्बन को. ऑपरेटिव बैंक मल्लीताल शाखा में जमा की गई थी जिसका भुगतान अब तक नहीं किया गया। कहा कि यदि एक – सप्ताह के भीतर भुगतान नहीं किया गया तो संघ के सभी कर्मचारी लेखा अनुभाग के समीप अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को बाध्य होगा। इस दौरान संघ के अध्यक्ष त्रिलोचन टांक, उपाध्यक्ष कमल कुमार, महासचिव सोनू सहदेव समेत विक्की सिलेलान, मंगू लाल, महेंद्र लाल, अमित सहदेव, रवि कुमार, मनोज कुमार, दीपक कुमार, मनीष कीर्ति, राजा, दिनेश रत्नाकर, मनोज कुमार, शोभा, बबली, अनिता तथा मीनू आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!