28 February 2026

शह और मात का खेल हुआ शुरू ,शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीते, आज होगा पुरस्कार वितरण

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। पर्वतीय संस्कृतिक समिति के तत्वाधान में 23 वीं नैनी ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता शहर के सेवा समिति (गोवर्धन हाल) में प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता में दिल्ली , गाजियाबाद,मुरादाबाद, बरेली, रुद्रपुर, शाहजहांपुर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, नैनीताल, काशीपुर, भवाली, देहरादून और नेपाल से लगभग 120 प्लेयर भाग ले रहे है। जिसमें से 49 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय रेटेड प्लेयर है।

प्रतियोगिता स्विस लीग पद्धति के अनुसार 7 चरणों में खेली जाएगी।
चौथे चरण के रोमांचक मुकाबले में भव्य अरोरा रुद्रपुर और नेपाल के दीर्घा जोशी के मध्य मुकाबला बराबरी पर छुटा, आयुष सक्सेना शाहजहांपुर ने देहरादून के अमित ढौंढियाल को, दिल्ली के हिमांशु मोदगिल ने नैनीताल के देवेश बरगली, मुरादाबाद के मोहम्मद शामिद ने हल्द्वानी के राजेंद्र सिंह राणा, मुरादाबाद के जीशान अली ने काशीपुर के तानिया पाण्डेय,दिल्ली के आकाश श्रीवास्तव ने हल्द्वानी के ललित लमकोटी को हराकर अबतक टॉप स्थान पर 4-4 अंक बनाए ।वही नेपाल के दीर्घा जोशी , रुद्रपुर के श्रेयांशू शाहू, देहरादून के रोहित राणा,देहरादून के ही अमित ढौंढियाल 3.5 अंक के साथ प्रतियोगिता में बने हुए है।
संस्था के ऑरबिटर शेर सिंह बिष्ट, नीरज शाह, दिव्यांशु तिवारी द्वारा प्रारंभिक मुकाबले आरम्भ किए गए।
इस मौके पर ईश्वर तिवारी, डी के जोशी (एडवोकेट) , जुबैर सिद्दीकी, अनिल कुमार, धीरेन्द्र विष्ट, तोषित तिवारी, विमला तिवारी मौजूद रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!