11 September 2026

नैनीताल में प्रतिभा ज्योति सम्मान समारोह 20 जुलाई को

0
pine-crest


नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब की अध्यक्ष आभा साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक मैं तय किया गया कि इस बार क्लब द्वारा 20 जुलाई को शैले हाल में प्रतिभा ज्योति समान समारोह का आयोजन किया जाएगा । क्लब द्वारा पूर्व में भी इसका आयोजन किया जाता रहा है क्लब के अध्यक्ष आभा शाह ने बताया इस वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर के द्वारा किया जा रहा है। चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक केसी चंदोला ने कहा की इस कार्यक्रम को हर वर्ष भव्य रूप से किया जाएगा । इस कार्यक्रम की सफलता के लिए मीनाक्षी कीर्ति को कार्यक्रम संयोजक एवं दीपिका बिनवाल प्रेमा अधिकारी एवं रमा भट्ट को सह संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम संयोजक मीनाक्षी कीर्ति ने बताया इस कार्यक्रम में नगर के 25 स्कूल के हाई स्कूल एंड इंटर के 45 बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा । सभी स्कूलों से प्रथम विद्यार्थियों की सूची मांग ली गई है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में दीपा पांडे, ज्योति ढोंडियाल, तुसी शाह, अमिता शाह, कंचन जोशी एवं कविता त्रिपाठी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!