28 February 2026

भारत की संस्कृति और सभ्यता में देवभूमि उत्तराखंड का महत्वपूर्ण योगदान-जस्टिस पंकज पुरोहित, लेक सिटी वेलफेयर क्लब का दो दिनी हरेला महोत्सव का हुआ समापन,प्रतिभा ज्योति सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब के दो दिनी हरेला महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ।

दूसरे दिन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के जस्टिस पंकज पुरोहित ने दीप जलाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने जस्टिस पंकज पुरोहित को तिलक लगाकर हरेला पूजा। इस दौरान जस्टिस पुरोहित ने
कहा कि हरेला हरियाली का प्रतीक है भारत की सभ्यता और संस्कृति में देव भूमि उत्तराखंड का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और संरक्षण का जो बीड़ा उठाया है उसे हरेला महोत्सव पूरा करेगा। तथा अपनी संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने में आगे वाली पीढ़ी को तैयार करेगा ।

उन्होंने कहा कि चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर द्वारा प्रतिभा ज्योति सम्मान समारोह में शहर के 25 विद्यालयों के 50 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। जस्टिस पुरोहित ने कहा कि छात्र भारत का भविष्य है। छात्र राष्ट्र निर्माण में सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक सरिता आर्या ने लेक सिटी वेलफेयर क्लब के कार्यों की प्रशंसा की और कहा क्लब साल भर सामाजिक रचनात्मक, धार्मिक और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम करते आ रहा है ।

उन्होंने क्लब को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। प्रतिभा ज्योति सम्मान समारोह के प्रायोजक किशोर चंदोला ने कहा कि अगले वर्ष से चंदोला होम्योपैथिक इस कार्यक्रम को और भव्य रूप से कराएगा। इस मौके पर पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के प्राचार्य सूर्य प्रकाश, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बीएस मेहता, अध्यक्ष आभा साह, हेमा भट्ट, रानी साह, गीता साह, मीनू बुधलाकोटी, विनीता पांडे, कविता त्रिपाठी, ज्योति ढौंढियाल, रमा भट्ट, रमा तिवारी, डॉ पल्लवी, अमिता साह, तारा चौधरी, डॉ प्रगति जैन, कंचन जोशी, सविता कुलौरा, दया कुंवर, तनु सिंह, सीमा सेठ, सरस्वती चिराला, जया वर्मा, भावना साह, वंदना जोशी, मानसी गर्ग, खष्टी बिष्ट आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!