5 November 2026

बंदरों के झुंड ने एक बंदर पर हमला बोलकर किया जख्मी, रेस्क्यू कर ले गई वन विभाग की टीम

बंदरों के झुंड ने एक बंदर पर हमला बोलकर किया जख्मी, रेस्क्यू कर ले गई वन विभाग की टीम
pine-crest


नैनीताल। मल्लीताल स्थित रॉयल होटल क्षेत्र के नाले में जख्मी बंदर को तेज बारिश के दौरान रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम बंदर को जू ले गई।
जानकारी के मुताबिक रॉयल होटल के समीप नाले में एक बंदर को बंदरों के झुंड ने बुरी तरह से काटकर जख्मी कर दिया। इसकी सूचना क्षेत्र निवासी मानसी मनराल ने वन विभाग को दी। वन विभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल ममता चंद व क्षेत्र रेंजर आनंद लाल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नंदन व नंदू के नेतृत्व में रेस्क्यु टीम को भेजा । तेज बारिश में कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने जख्मी बंदर को नाले से निकालकर उपचार के लिए जू ले गए ।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!