1 February 2026

कमल का हुआ राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम अण्डर-17 के लिए चयन
15 दिसंबर को होने वाले पहले मैच में दिखाएंगे बल्लेबाजी का जौहर

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। उत्तराखण्ड के राजकीय विद्यालयी राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम (अण्डर-17) में जिला नैनीताल की क्रिकेट टीम में बल्लेबाज के तौर पर राजकीय इण्टर कॉलेज मौना, नैनीताल (ब्लॉक रामगढ़) के छात्र कमल सिंह बिष्ट कक्षा 12 के चयन होने पर विद्यालय के अलावा मौना गाँव व क्षेत्र रामगढ़ के प्रतिनिधियों व क्षेत्र वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है, कमल सिंह बिष्ट विद्यालय , ब्लॉक व जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करते रहे हैं।

कमल के चयन पर माता-पिता व शिक्षकों तथा क्षेत्रवासियों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। कमल सिंह बिष्ट ने चयन होने पर अपने परिजनों के साथ ही शिक्षक कोच मनीष चन्द्र त्रिपाठी का धन्यवाद किया, कमल अपने कोच साथ देहरादून रवाना हो चुके हैं। कमल का प्रथम मैच 15 दिसम्बर को होगा।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!