23 July 2026

ईओ राहुल आनंद ने अवैध फड़ कारोबारियों पर की सख्ती, बिना लाइसेंस के नहीं लगेंगे फड़, शाम 4:00 से 6:00 बजे तक ही लगाए फड़

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। नगर पालिका परिषद के ईओ राहुल आनंद ने पंत पार्क में लग रहे अवैध फडों पर सख्ती करते हुए उन्हें हटाने की कवायद शुरू कर दी।
ईओ राहुल आनंद के नेतृत्व में पालिका की टीम पंत पार्क पहुंची। 121 फड़ लाइसेंस कारोबारियों के अलावा अवैध लगा रहे फड़ कारोरियों को को हिदायत दी की अपने फड़ तुरंत हटा लें।

बुधवार से यह अवैध फड़ नहीं लगेंगे। यदि किसी का फड़ लगा पाया जाएगा उसके विरुद्ध करवाई और सामान जप्त कर लिया जाएगा। ईओ राहुल आनंद ने 121वैध लग रहे फड़ कारोबारियों को टाइम याद दिलाते हुए कहा कि शाम 4 से 6:00 बजे तक ही अपना फड़ लगाए इसी समय ही अपना फड़ लगाकर कारोबार कर सकते हैं।
इस मौके पर सुनील खोलिया, हिमांशु चंद्रा, दीपराज, कमल कटियार के अलावा एसआई दीपक बिष्ट शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!