14 June 2026

भीमताल खुटानी क्षेत्र की महिलाओं ने जल स्रोत से पेयजल आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग लेकर पहुंचे आयुक्त दफ्तर, दिया ज्ञापन

0
naini-public
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल।  भीमताल में  खुटानी क्षेत्र निवासी दर्जनों महिलाएं कुमाऊं आयुक्त कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने आयुक्त दीपक रावत के नाम संबोधित ज्ञापन दिया । ज्ञापन के माध्यम से प्राकृतिक जल स्रोत से पेयजल आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि आबादी क्षेत्र के समीप सरकारी भूमि पर एक प्राकृतिक जल स्रोत है। जिससे वर्षों से क्षेत्रवासी पानी का उपयोग करते आ रहे थे।

मगर बीते कुछ समय से जल स्रोत के बगल में रहने वाले दो भाइयों ने कब्जा जमा लिया है। जहां से उन्हें पानी नहीं भरने दिया जाता। नतीजतन क्षेत्र वासियों को काफी दूरी तय कर खड़ी चढ़ाई में घोड़ा और कंधों पर पानी ढोना पड़ रहा है। पूर्व में भीमताल नगर पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों से भी इस संबंध में शिकायत कर निवारण की मांग की गई थी। मगर दोनों भाइयों का प्रभाव होने के कारण कोई हल नहीं निकला। महिलाओं ने आयुक्त से उनकी मूलभूत जरूरत को पूरा करने की मांग की है। इस दौरान
तारा चंद, जानकी देवी, जशोदा देवी, प्रकाश चंद , दीवान राम, ममता रानी, गीता देवी, कमला, धना देवी, पूजा आर्य, राजेंद्र लाल, सुरेश चंद , रमेश राम, गोविन्द लाल आर्य, पुष्कर लाल, चंद प्रकाश,दिनेश आर्य, सुरेश कुमार, प्रकाश चंद, सुरेश कुमार, महेंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!