25 October 2026

द न्यू क्लब की चित्र कला प्रतियोंगिता में 910 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग, कल 26 अक्टूबर को लगेगी प्रदर्शनी

द न्यू क्लब की चित्र कला प्रतियोंगिता में 910 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग, कल 26 अक्टूबर को लगेगी प्रदर्शनी
pine-crest

नैनीताल। द न्यू क्लब द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 910 प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गो में प्रतिभाग किया।
क्लब के सचिव रितेश साह ने बताया कि प्रतियोंगिता 5 वर्गों में आयोजित की गई। इसमें सीनियर, मिडिल, टिनी जूनियर, सब जूनियर, टिनि- टाट्स शामिल हैं।
टिनि टाट्स में कोई प्रतियोंगिता नही रखी गयी थी। प्रतियोगिता का
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके अलावा
विशिष्ट अतिथि में विवेक बिष्ट,
पद्मश्री अनूप साह, एस डी एम अनुराग आर्या शामिल रहे।
कार्यक्रम की कॉर्डिनेटर अंजू जगाती, को- कॉर्डिनेटर मोनिका साह रही। प्रतियोगिता में निर्णायक अवकाश प्राप्त शिक्षक् डी. डी साह, सहायक अध्यापक शबनम और मॉडर्न आर्टिस्ट शुभ्रा चतुर्वेदी होंगी।
चित्रकला प्रदर्शनी कल 26 अक्टूबर सायं 4 से 8 बजे तक न्यू क्लब हाल में लगेगी।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह पाल, सचिव रितेश साह, उप सचिव दिग्विजय शाह, एडवोकेट प्रभाकर जोशी, आलोक साह, भगवान साह,
तथा क्लब के सदस्य उपस्थित थे। संचालन डॉ एस. एस बिष्ट ने किया।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!