क्रिसमस की तैयारी:-शेरवानी हिलटाॅप इन में केक मिसिंग का हुआ आयोजन, विभिन्न प्रकार की रम (लिकर) और साथ में मिक्स किए ड्राई फूट

नैनीताल। शेरवानी हिलटाॅप इन में क्रिसमस की तैयारी की शुरुआत केक मिसिंग से हो गई है। होटल प्रबंधन की टीम द्वारा केक मिसिंग में विभिन्न प्रकार के सूखे मेवों के साथ ड्राई फूट , विभिन्न प्रकार की रम (लिकर) को मिक्स किया गया। यह केक क्रिसमस की पूर्व संध्या पर काटा जाएगा और होटल में ठहरे पर्यटकों को खिलाया जाएगा। इस दौरान होटल के महाप्रबंधक कमलेश सिंह, दिनेश पालीवाल, जीवन सिंह बिष्ट,मैनेजर दीपक, चीफ मनोज कांडपाल समेत तमाम पर्यटक मौजूद रहे।








