22 July 2026

उत्तराखंड के नैनीताल की बेटी प्रियंका यूपी में बेस्ट पेपर अवार्ड से हुई सम्मानित, नैनीताल का किया नाम रोशन

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नैनीताल से 15 किलोमीटर दूर पंगोट गांव निवासी उत्तराखण्ड की बेटी प्रियंका बुदलाकोटी को यूपी में बेस्ट पेपर अवार्ड से नवाजा गया।
यूपी के मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस आयोजित हुई। इसमें 500 लोगों ने प्रतिभाग किया । जिसमें उत्तराखण्ड नैनीताल की बेटी प्रियंका बुदलाकोटी ने दमखम के साथ रिसर्च पेपर प्रस्तुत किया और उनकी सबसे अच्छी उत्तम प्रस्तुति रही। जिसके लिए उन्हें बेस्ट पेपर का अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रियंका का रिसर्च पेपर
का शीर्षक कंपैरेटिव एनालिसिस ऑफ सिलेक्टेड फिजिकल फिटनेस कंपोनेंट्स ऑफ़ टू डिफरेंट हाई एल्टीट्यूड जिला उत्तराखंड था।
बता दें कि प्रियंका बचपन से ही पढाई के साथ साथ खेल कूद और दौड़ में मेधावी रही है। उसने स्नातक की पढ़ाई गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार से की और बीपीएड गढ़वाल राठ महाविद्यालय से पूर्ण किया है । वर्तमान में वह मास्टर्स की पढाई मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी से कर रही है। प्रियंका के पिता दिनेश चंद्र व माता प्रेमलता बुदलाकोटी पंगोट में निवास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!