6 November 2026

ऑल सेंट्स कॉलेज और मोहनलाल साह बालिका स्कूल ने जीते अपने-अपने मैच, महिला फुटबॉल प्रतियोगिता जारी

Advertisement
ऑल सेंट्स कॉलेज और मोहनलाल साह बालिका स्कूल ने जीते अपने-अपने मैच, महिला फुटबॉल प्रतियोगिता जारी
pine-crest


नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम नैनीताल एवं नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित एवं भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट जो की प्रसिद्ध खिलाड़ी स्वर्गीय कैलाश सिंह बिष्ट की याद में खेला जा रहा है आज के दिन के मुकाबले में पहला मुकाबला ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल ने 10- 0 से डेबिटो कॉलेज भवाली को हराया। दूसरे मुकाबले में मोहनलाल शाह बालिका स्कूल ने आचार्य नरेंद्र देव स्कूल को 3-0 से हराया आज के मैच में निर्णायक बृजेश बिष्ट एवं रावत थे। मैच में उपस्थित अतिथियों में पवन खनायत, शैलेन्द्र बर्गली, आलोक साह,गोविंद बोरा,खीमराज देउपा,भगवत रावत,तस्सू भाई उपस्थित थे।

error: Content is protected !!