श्रीराम सेवक सभा का फागोत्सव 23 फरवरी सेमहिला जुलुस को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर नैनीताल शहर की प्रमुख महिला दलों, महिला होलियारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक सभा भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता अशोक साह द्वारा की गई।


संस्था के महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी ने फागोत्सव 2026 के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
इसके पश्चात महिला दलों से आयोजन को भव्य बनाने के लिए महिलाओं से चर्चा की गई।
इस दौरान महासचिव बवाडी ने बताया कि 23 फरवरी को प्रातः 11 बजे से होली जुलुस एवं महिला स्वांग के साथ उद्घाटन होगा। होली जुलूस तल्लीताल धर्मशाला
से शुरु होगा जो नगर भ्रमण के साथ रामसेवक सभा पहुंचेगा।
23 और 24 फरवरी को दो दिवसीय महिला होली दलों की प्रस्तुति होगी जिसमें नैनीताल और अन्य जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी ।
इस दौरान संरक्षक घनश्याम लाल साह, अध्यक्ष मनोज साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, प्रबंधक विमल चौधरी, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी, हरीश सिंह राणा, गिरीश जोशी, किशन नेगी, ललित साह, भुवन बिष्ट, आलोक चौधरी, कैलाश बोरा, आनंद बिष्ट, जीवंती भट्ट, अमिता साह, रेखा जोशी, तारा बोरा, खष्टी बिष्ट, कविता गंगोला, सुमन साह, रेशमा टंडन, हेमा जोशी, सुनीता वर्मा, भारती कैड़ा, रुचि बेलवाल, ज्योति साह, मंजू पांडे, हेमा जोशी, कलावती असवाल, हिमांशु तिवारी, तुलसी बिष्ट, अदिति खुराना, दीपा जोशी, कुसुम सनवाल, नीरू पुजारी आदि मौजूद रहे।








