6 November 2026

स्टेट हाई वे 71 के भंडार पानी ओखलढूंगा मोटर मार्ग तथा काडा फफडिया मोटर मार्ग पर हाटमिक्स डामरीकरण की माँग को लेकर 17फरवरी को डौन परेवा में होगा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Advertisement
स्टेट हाई वे 71 के भंडार पानी ओखलढूंगा मोटर मार्ग तथा काडा फफडिया मोटर मार्ग पर हाटमिक्स डामरीकरण की माँग को लेकर 17फरवरी को डौन परेवा में होगा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
pine-crest

नैनीताल। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पी सी गोरखा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोटाबाग विकासखंड व नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाली सड़क को उत्तराखंड शासन के द्वारा पाँच वर्ष पूर्व स्टेट हाईवे 71 भंडार पानीओखलढुगा बेतालघाट बरधौ भुजान विल्लेख मोटर मार्ग को राज्य मार्ग घोषित किया गया था । प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा 7 सितम्बर 2024 को बेतालघाट रामलीला मंच पर इस मार्ग को कैंचीधाम टू लेन बनाने की घोषणा की गयी थी ।साथ ही जून 2025 में पुन: मुख्यमंत्री के द्वारा नैनीताल में एक कार्यक्रम के दौरान स्टेट हाईवे 71 भंडार पानी ओखलढूंगा तल्लीसेठी बेतालघाट बरधौ भुजान विल्लेख मोटर मार्ग का सुधारीकरण किये जाने की घोषणा की गयी ।वर्तमान समय में लोक निर्माण विभाग के द्वारा ओखलढूगा से बोहरा कोट के मध्य गढ्ढे तक नही भरे गये है दस किमी के क्षेत्र में वाहनों को सड़क मार्ग पर बहुत बड़े बड़े गड्ढे में चलने को मजबूर होना पड रहा है ।जो कभी भी बड़ी सड़क दुर्घटना का कारण बन सकता है ।इस मार्ग के अत्यन्त ख़राब होने के कारण कैचीधाम को जाने वाले वाहन वाया नैनीताल आना जाना कर रहे है ।

स्टेट हाई वे 71 के भंडार पानी ओखलढूंगा मोटर मार्ग तथा काडा फफडिया मोटर मार्ग पर हाटमिक्स डामरीकरण की माँग को लेकर 17फरवरी को डौन परेवा में होगा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

इस मार्ग पर शीघ्र हाटमिक्स डामरीकरण करण किया जाना बहुत ही आवश्यक है ।यह मार्ग निर्माण खंड लोनिवि रामनगर के अंतर्गत आता है ।काडा फफडिया को जोड़ने वाली सड़क भी वर्षों से जर्जर व कच्ची पड़ी है ।जिसमें डामरीकरण तक का कार्य नहीं हो पाया है ।जो भी ख़तरनाक व दुर्घटना घटित होने वाली सड़क बनी हुई है ।डामरीकरण कार्य किया जाना आवश्यक है ।काडा से खौला सड़क की घोषणा पाँच वर्ष पूर्व हुई थी ।जिस पर निर्माण खंड रामनगर द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नही की गयी है ।सरकार द्वारा गर्जिया ओखलढूंगा मोटर मार्ग की घोषणा भी दस साल पूर्व की गयी थी जिस पर भी आज तक कोई कार्रवाई नही की गयी है ।
श्री गोरखा ने सड़कों की माँग को लेकर क्षेत्र वासियों के द्वारा 17 फ़रवरी को नैनीताल तहसील क्षेत्राअंतर्गत डौन परेवा में एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित किया गया ।उन्होंने इसकी सूचना जिला प्रशासन पुलिस प्रसासन का लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड रामनगर को भेज दिया है ।

error: Content is protected !!