7 February 2026

हरिनगर वार्ड की सभासद शीतल कटियार ने लाईट लगवा कर क्षेत्र को करा जगमग, सभासद के अथक प्रयासों से लगी लाईटें

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नगर में नगर पालिका द्वारा सोलर लाइटों का वितरण किया गया है।जिसमें की हरी नगर वार्ड की कर्मठ और योग्य सभासद शीतल कटियार पूरे वार्ड में सक्रिय रहती है। और वहां की कोई भी समस्या हो तत्काल संज्ञान लेते ही उसका समाधान करवाती है।
सभासद कटियार ने बताया कि पिछले तीन-चार वर्षों से वार्ड में बिजली के पोल खड़े होने के बावजूद ना तो उसमें तार थे और ना ही किसी प्रकार की लाइट। उन्होंने लगातार पालिका को पत्र देती रही। उसके बाद ही पोलो में बिजली के तारों को खिंचवाया गया और आज तीनों पोलो पर लाइट लगवा कर जगमगा दिया है। नेशनल होटल के नीचे, कमर भाई की बिल्डिंग के पास और मस्जिद के पीछे नौशाद भाई के घर के पास लाईट लगा कर क्षेत्र को जगमगा दिया है।
उनके इस कार्य की वार्ड के लोग सराहना कर रहे हैं।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!