13 September 2026

देहरादून में उतरायणी महोत्सव में नैनीताल की पहाड़ी बाउल मैगी ने मचाई धूम, नैनीताल की विधायक सरिता आर्या पहुंची पहाड़ी बाउल के स्टाल पर,

0
pine-crest

नैनीताल। देहरादून में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की ओर से आयोजित चार दिवसीय उतरायणी महोत्सव का आगाज हो गया है। इस महोत्सव में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए हैं। इसमें एक स्टाल नैनीताल के पूर्व सभासद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय साह की पुत्री और दामाद राहुल गिरधर ने पहाड़ी बाउल मैगी का सवाल लगा कर धूम मचा रखी है। राहुल ने बताया कि पहाड़ी बाउल मैगी में जम्मू गन्धेणी, हींग और अन्य पहाड़ी मशालें हैं। जिससे मैगी में और स्वाद आता है। महोत्सव में उनके स्टाल पर काफी भीड़ रही। इस दौरान नैनीताल की विधायक सरिता आर्या ने पहाड़ी बाउल मैगी के स्टाल में पहुंची और पहाड़ी बाउल मैगी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद पहाड़ी बाउल मैगी के प्रबंधक राहुल ने उन्हें मैगी परोसी विधायक सरिता आर्या ने मैगी का स्वाद चखा और बेहतरीन मैगी के मशालों का स्वाद बताया। यह महोत्सव 8 फरवरी तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!