नियमित व सेवानिवृत कर्मचारियों ने प्रांतीय खंड लोनिवि परिसर में किया प्रदर्शन, जुलूस के शक्ल में नारेबाजी करते हुए पहुंचे कर्मचारी कलेक्ट्रेट

नैनीताल। शनिवार को नैनीताल जिले के नियमित व सेवानिवृत कर्मचारी प्रांतीय खंड लोनिवि प्रांगण में सेवानिवृत्त संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पेंशन बहाली की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान नियमित व सेवानिवृत कर्मचारियों ने सीएम धामी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शन करते हुए नारे बाजी की। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी ने कहा 16 जनवरी को शासन ने आदेश जारी कर सभी की पेंशन पर रोक लगा दी है। जबकि वर्ष 2018 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियमित व सभी सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन बहाली के आदेश किया जा चुके हैं उन आदेशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। अगर सरकार द्वारा अपने आदेशों को तुरंत वापस नहीं लिया गया तो हमें उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय की शरण में जाना पड़ेगा। चेतावनी दी कि आगामी विधानसभा चुनाव में धामी सरकार को कर्मचारी बाहर का रास्ता दिखाएंगे। इसके बाद कर्मचारियों ने प्रांतीय खंड लोनिवि कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाल कर एसडीएम नवाजिश खलीक के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर गिरीश चंद्र जोशी,गोधन सिंह नेगी, भैरव दत्त, दीवान सिंह बिष्ट, आनंद सिंह, पूरन सिंह अनेरिया, कुंदन सिंह, ठाकुर सिंह, तुलसी देवी, हेमा देवी, कमला देवी, देवकी देवी, तारा देवी, कैलाश सिंह,नारायण सिंह, डिगर सिंह,नंदन राम, राजेंद्र सिंह, धन सिंह लटवाल, सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे।









