22 July 2026

बेतालघाट में मलबे से बंद हुआ मार्ग को समाजसेवी शीलू कुमार ने खुलवाया, आठ घंटे चली जेसीबी तब हुआ मार्ग ग्रामीणों के चलने लायक

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। बेतालघाट विकास खंड के अंतर्गत रोपा से छिलौं हल्के मोटर वाहन मार्ग पर भारी मलबे के कारण जगह-जगह सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया था। शनिवार को समाजसेवी शीलू कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग 2 किलोमीटर लंबे इस बंद पड़े मार्ग को लगातार 8 घंटे जेसीबी की मदद से पूरी तरह मार्ग को खुलवाया गया। क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि समाजसेवी शीलू कुमार की टीम के इस त्वरित प्रयास से एक बड़ी राहत मिली है अब ग्रामीण आसानी से इस मार्ग से आवागमन कर सकेंगे। इस दौरान शीलू कुमार ने कहा कि जनसेवा ही हमारा ध्येय है और ऐसी समस्याओं का समाधान कराना हमारी प्राथमिकता रहेगी। इस कार्य का सारा खर्चा शीलू कुमार द्वारा वहन किया गया।
इस दौरान पवन रावत, प्रदीप आर्या, कबीर साह, विनय गोस्वामी, फ़रदीन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!