7 February 2026

यह हमला सिर्फ एक पत्रकार पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र, प्रेस की स्वतंत्रता और जनता की आवाज़ पर है हमला-नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि
देहरादून में पत्रकार हेम भट्ट पर हुआ हमला न केवल निंदनीय है, बल्कि यह राज्य में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था का जीता-जागता सबूत है। यह हमला सिर्फ एक पत्रकार पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र, प्रेस की स्वतंत्रता और जनता की आवाज़ पर हमला है।
आज उत्तराखंड की राजधानी में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वे दिनदहाड़े पत्रकार को निशाना बना रहे हैं, और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

जिस शहर में मुख्यमंत्री, डीजीपी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का पूरा तंत्र मौजूद है, वहीं लगातार आपराधिक घटनाओं का होना साबित करता है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है।

यह सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। प्रदेश में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और आम नागरिक, पत्रकार तथा महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
हम सरकार से स्पष्ट शब्दों में मांग करते हैं कि इस हमले में शामिल अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई की जाए। यदि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में असमर्थ है, तो उसे जनता से माफी मांगनी चाहिए।
उत्तराखंड की जनता अब खोखले दावों नहीं, ठोस कार्रवाई चाहती है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!